माना वह चट्टान रहा ,

वो सपनो का आसमान रहा ,

जब चले हम ,

तो लड़खड़ाए कदम,

सांसे फूली ताकत छूटी,

सहारे की लाठी भी टूटी ,

पर जब ठान लिया तो चलूंगा जरूर,

उस टूटी लाठी से भी लडूंगा जरूर।


हैं स्वप्न देखन बुरा नही ,

कायरता पीठ दिखना हैं,

मुंह की खाने का हर्ज नही,

अपराध यहां डिग जाना है,

जब तक चलते जीवंत रहे,

ठहरे तो खुद को मृत समझो,

आराम तुम्हारा मान नहीं,

जब चोट लगे अमृत समझो।


हो शोर हर तरफ भले हार का,

पर भीतर जय का वरदान लिए,

कायरता तज बढ़ दो आगे,

सीने में खुद का मान लिए।


चाहे यह अंतिम युद्ध रहे,

पर अब तो नहीं डिगूंगा मैं

टूटे लाठी हो या तलवार भले

पर इसको आज लडूंगा मैं।