बंदिशों में बांधकर रखना नहीं ,

मुक्त कर दो, ताकि छूले आसमां।

बढ़ चलो तुम साथ उनके,

यदि तुम्हे आता हो बढ़ना।

पहुंचें , जहां से दूसरो को दिखे उनके निशा ।


छद्म वाला मोह त्यागो,

देदो तुम सामर्थ्य को।

छोड़ विष , अमृत बढ़ा दो

भेदने दो लक्ष्य को।


हे प्रिये! बेहद कठिन हैं ,

त्याग करना।

उससे भी ज्यादा कठिन,

संताप हरना।

पर अगर कुंदन बनेगा इस जहां में

शर्त यह हैं की पड़ेगा ताप सहना।


कोई भी मूरत , यूं ही नहीं आकार लेती,

वह हैं प्रकृति की छेनियों की मार सहती।

झेलती पल - पल यहां असहाय पीड़ा,

कोई भी कुंदन बिना तप के न निखरा।


तो छोड़ दो आलस्य जो अच्छा लगे,

हैं वही झूठा मगर सच्चा लगे ,

मुग्ध कानों को करो मत ताल पर तुम ,

बढ़ के चढ़ जाओ समय के काल पर तुम।

होगी जय निश्चय ,यह भी जान लो

हैं नहीं कुछ वो यह भी मान लो।



*आदर्श द्विवेदी "कृष्णा"*