नहीं लिख सका हूं,जो लिखना मुझे था

कलम को मैं कैसे इंसाफ दूंगा

बंधी ना कलम हैं , मगर मन रुका हैं

कैसे कहूं मैं किधर को चलूंगा


गए रास्तों पर पथिक जो हमारे

निशानी उन्हीं की कहानी कहेगी

रहो रह सको तो, मौन कब तक रहोगे

कलम ये तुम्हारी कहानी कहेगी


बड़े फासले है दर्मियां हमारे

कहो क्या तुम मुस्कान जाया करोगे

नही मिल रहा रास्ते में तुम्हारे

बदल कर यूं राहें क्या आया करोगे


कहों तो कहूं चल सको तो चलूं मैं

तुम्हारे लिए मैं अवतार लेलूँ

लिखो लिख सको तो तुम अपनी कलम से

तुम्हारी कहानी का आकार लेलूँ !


Aadarsh Dwivedi "KRISHNA"