हार नही मानूँगा,
यादें आती हैं तो आएं ,
बातें जाती है तो जाएं
हवाएं बहेंगी ,संदेश कहेंगी ,
अपना कह फिर हाल उनका जानूँगा
हार नहीँ मानूँगा ,मैं हार नहीं मानूँगा ,

इस यादों में रह करके ,
मैं क्यों इतना बेचैन हुआ,
मैं माँ का सबसे लाडला हुँ,
उसके बिन मन रैन हुआ ,

उसके आशिष का पहन कवच ,
यादों का अपनी खंजर ले ,
उठूं जरा बढ़ूँ आगे ,
उससे मिलने का मंजर ले,
बेचैनी को हथियार बना ,
तेजी को उसकी धार  बना,
सामर्थ्य झोंक दूंगा पूरा ,
और उसे भेद कर जानूँगा,
हार नही मानूँगा ,मैं हार नही मानूँगा !!