मैं तुमसे बात तो नहीं कर सकता, 
मगर तुम्हारी फिक्र तो कर सकता हूँ। 

मैं तुमसे बात तो नहीं कर सकता, 
मगर तुम्हारे बारे मैं हमेसा सोच तो सकता हूँ। 

मैं तुमसे मुलाकात तो नहीं कर सकता, 
मगर याद तो कर सकता हूँ। 

मैं तुम्हे कुछ कह तो नहीं सकता, 
मगर तुम्हे देख तो सकता हूँ। 

मैं तुम्हे प्यार तो नहीं कर सकता, 
मगर तुमसे प्यार करने का बहाना खोज तो सकता हूँ।

चलो इस जनम  तो नहीं , 
मगर अगले जनम तुम्हे अपना बना तो सकता हूँ। 

चलो छोड़ देता हूँ इन पंक्तियों को अधूरा इसी आस में, 
की अगले जन्म इन पंक्तियों को तुम्हारे साथ पुरा करने आ तो सकता हूँ।