आँखे तो खोलो ....आँखे तो खोलो ......

बदन पर लगी स्याहे तो धो लो

लगे हाथ हमको मिले हो जमीं पर

नहीं आजकल तो आसमां में है जाना

तुम्हारी बदौलत दिवस को बिताना

कभी समय के सिराहने तो सो लो

आँखे तो खोलो ....आँखे तो खोलो .....


तुम्हारी जबां में हम ही तो बसे है

उलाहों से जीवन कभी ना रचे है

जिए जो भी बरसे कहीं ना लिखे है

ये दुनिया के कंधे तुम्ही से तो संभले

नहीं आजकल की सुबह भी सुहानी

ज़रूरत पड़े तो निगाहे भिगो लो

आँखे तो खोलो ....आँखे तो खोलो ....


तुम्हे फाहों से भी छुए तो मुक्कमल

जो मिल जाए जीवन तुम्हारे ही दर्शन

अभी तो ये कम्पन कहीं तो उठा था

ना संभले जमीं भी ना संभले जहाँ भी

ये जीवन की नर्तक दवाए तो ले लो

आँखे तो खोलो ....आँखे तो खोलो ........



~ आदर्श कुमार