राजपथ है ये राजपथ
नहीं ये कोई आम पथ है
ये देश के सम्मान का पथ है,
दिल्ली के अभिमान का पथ है,
सेना के साहस का पथ है
हर्ष-व-उल्लास का पथ है।
राजपथ ये राजपथ है...
वीरता की गाथा जिस पथ पर
त्याग,समर्पण भाव हो जिस पर
है अमर ज्योति जिस पथ पर जगती
गणतंत्र दिवस की बेला सजती
जिस पथ पर चलता हो गौरव
वो भारत की शान का पथ है।।
राजपथ ये राजपथ है..