ओ मेरी सोन चिरैया तू किस आकाश चली
अपने कोमल पंखों से उड़ती नभ,पाताल चली
फुदक के कभी यहाँ अगले क्षण वहाँ चली,
क्षणिक होता तेरा एक स्थान पर रहना ,
रास नही आता था तुझे कैद का स्वाद सहना।
कैद चाहे पिंजर का रहा या मूढ़ विचारों का
तू हर बेड़ियों को तोड़ अम्बर में आजाद चली
ओ मेरी सोन चिरैया तू किस आकाश चली।।
घृणा है उन जानवरो पर जिसने तुझे क्षत-विक्षत किया
शक्ति और अहंकार में जल कर अपनी सोच का प्रमाण दिया,
तेरी आजादी, निर्भयता दुनिया से न सही गई।
इंसान से पहले पुरुष है हम ,ये दुनिया ने दर्शायी है।।
ओ मेरी सोन चिरैया तू किस आकाश चली...