ग़म में भी मुस्कुराना मैंने माँ से सीखा है, कम पैसों में घर चलाना मैंने माँ से सीखा है। सही गलत को समझना उसकी परख करना मैंने माँ से सीखा है। हर उतार चढ़ाव में खुद को मजबूत बनाए रखना मैंने माँ से सीखा है। जिंदगी के हर लम्हें में खुद को क़ुर्बान करना मैंने माँ से सीखा है।।।