पिता ज़िंदगी है, पिता अहसास है

बच्चे के टूटे हुए दिल की आस है।


पिता अपनों के अरमानों का पंख है

परिवार की हिम्मत और विश्वास है।


पिता तकलीफ़ों के आगे खड़ी दिवार है

अपनों के लिये लड़ने की तलवार है।


जन्म अगर जगत में दिया है माँ ने तो

पिता से इस जगत में पहचान है।


माँ आँसुओं को छिपा नहीं पाती

पिता सबका दर्द समेटे बड़ा आसमान है।


- Akash Choudhary