यहां आकर जो खुशी मिलती है
वो खुशी कहीं नही मिलती
एक अपनापन वो भी 
मासूमियत से भरा हुआ
कुछ अनोखापन वो भी
मस्ती से भरा हुआ
एक लिहाज़ वो भी अपने
दायरों में घिरा हुआ
कुछ अनकही आंखें
वो भी घूरती नही 
निहारती हुई मुझको
कुछ मुस्कुराहट से लबरेज़ होंठ
वो भी निश्च्छल प्रकृति से निर्मल
वो फूलों की भांति खिले-खिले चेहरे
जो सम्बल देते है
मेरी हर उदासी को
मुस्कुराने के लिए....
दिशा देते है मुझे....
एक नया क़दम बढ़ाने के लिए
आईना बनकर सच का
सदा रहे यह मेरे साथ यूँही
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ
उनकी इस पाक़ पवित्र ज़िन्दगी को
सदा प्रकाशमय रखें
और सच कहूं तो
जो ज़िन्दगी आप में मिलती है
वो ज़िन्दगी कहीं नही मिलती......
                      आचार्य अमित