ये कैसा है अंसोचा सा सफर

सभी के है मन में अजीब सा डर

फिज़ा में फ़ैला है इक कहर

हवा में घुला हुआ है ज़हर

इंसान इंसान से ही रहता है दूर

हर कोई दिखता है कितना मजबूर

भगवान् पर भी लग गए हैं पहरे

सबके ढके हुए है नक़ाब से चेहरे

ना कुछ पूछ रहे ना बता रहे हैं

जाने कौन से गुनाह छुपा रहे हैं

अकेलेपन का दायरा कुछ इस कदर बड़ा रहे हैं

मारने वाले भी शमशान तक अकेले जा रहे हैं