एक के हज़ार एक के हज़ार एक के हज़ार
सिनेमा का टिकट नहीं हवा बेच रहा हूं
एक का दस हजार एक का दस हजार
ज़िन्दगी बचाने की दवा बेच रहा हूं
अपनों को बचाना है तो मेरे लालच की कीमत लगाओ
मॉल भाव करने वाले आगे बढ़ो भीड़ ना लगाओ
लेजाना हो ज़िंदा या मुर्दा मैंने गाड़ी अपनी सजा ली है
अभी एक मुर्दा ढो के मोटी रकम कमा ली है
कल युग की जय कौन किसी कोई को जवाब देना है
इस मौके की कमाई का किसे कोई हिसाब देना है


