मेरी रगों में दौड़ तू दिल तक पहुंच हो जा मेरा पलकों पे रह मेरे दर्द की पहचान बन हो जा मेरा गाहे बगाहे जब कभी सूरज सा मैं तपने लगूँ तू आंसू हो या खून हो बस सूख जा हो जा मेरा सर्द लंबी रात में हम फ़ोन पर जब भी मिलें तू टूट फिर ऐसे बिखर शब भी कहे हो जा मेरा ओस में तिरी बातों की थोड़ा भी मैं भीगूँ अगर फिर कांपता जो मैं लगूँ तू भी सिहर हो जा मेरा बेवजह मैं शाम को घर के तेरे आगे रूकूं तो आ के तू छज्जे पे फिर बिन बोले ही हो जा मेरा। शाम को लौटूँ मैं थक के ज़िन्दगी के बोझ से तू सिगरेटों के जैसे जल बनके धुआं हो जा मेरा लफ्ज मेरे होंठ में उलझे पड़े हों देर से बनके कलम मेरी उंगलियों के बीच आ हो जा मेरा