बेटी हूँ,बोझ नहीं हूँ मां की कोख का हिस्सा भाई की राज दुलारी हूँ पापा की आँख का तारा परियों की दुनिया का किस्सा दादी की छड़ी का सहारा हूँ बेटी हूँ,बोझ नहीं हूँ आँगन की किलकारियाँ हूँ चमन में मुस्कुराता फूल हूँ अपनों की परछाइयाँ सारे जहाँ की खुशियाँ रिश्ते नातों की अच्छाइयाँ हूँ बेटी हूँ,बोझ नहीं हूँ खानदान की इज़्ज़त हूँ रिश्तेदारों की नाक हूँ माँ,बेटी,बहन,बहू,भाभी जितने नाम,उतने रूप फिर भी आँखों में खटकती हूँ बेटी हूँ,बोझ नहीं हूँ लक्ष्मी हूँ,दुर्गा हूँ,सीता हूँ साक्षात देवी का अवतार हूँ मंदिरों में होती है आरती पूजा घरों में फिर वही दोयम दर्जा चौखट पे माँ काली का रूप हूँ बेटी हूँ,बोझ नहीं हूँ घर को बनाने में टूट जाती हूँ रिश्ते बचाने में बिखर जाती हूँ मर जाती हूँ,खुद को ज़िंदा रखने में मगर मायके से ससुराल तक मैं बस एक मेहमान हूँ