और फिर... 
उसके अंदर का दर्द
उसके सहने से
इतना ज़्यादा हो
जाएगा ना..अरसे
से खामोशी को ढोता
हुआ इंसान..थक
कर चीख उठेगा..
एक ऐसी चीख जो
सुराख कर देगी
नीले आसमान में.. 
और गिरने लगेंगे
उसमे से सिक्के..
चमकीले सफ़ेद,
सुनहरे..वो भीड़ 
जिसने अनदेखा
कर रखा था उसे...
अरे ये क्या..बिखर रहा 
था वो आज..उसके
चीखते ही दौड़ पड़ें
सब के सब ही...समेटने को
उसे नहीं सिक्के..! 
सब कोशिश में
ज़्यादा से ज़्यादा पा
लेने की..पर दिखा ही
नहीं जल खाक
होता वो वुजूद.. 
जिसके दम से
ये बारिश थी..।
मुझे उतनी समझ 
नहीं दुनिया की लेकिन
शायद समंदर के
बीचो-बीच प्यासा
मरना इसी को कहते होंगे ।
....
©अबोधमन‘फरीदा'