सुनो,
ये तुम्हारा
स्पर्श ही है
जो मैं एक
कोषस्थ,
निष्क्रिय
रूप से आज
इतने सुंदर रंग
ओढ़ कर
तितली बन
निकली हूँ!
#अबोध_मन//“फरीदा”
सुनो, ये तुम्हारा प्रेम ही है...जिसने मुझ अबोध में प्रेम के साथ
एक रत्ती समझ भी भर दी है..और मैं अब
चढ़ने लगी हूँ परिपक्वता की सीढ़ियाँ।

