तुझको प्रेम के धागे में वो 
मोती सा पिरो के रख्खे गा 
तू लड़की गर उर्दू जैसी है 
वो लड़का भी तो हिंदी जैसा है।
सियासत में ये नेता वेता बेकार की बातें करते हैं 
उर्दू से भी अपना रिश्ता हिंदी जैसा है। 
इस दौर के लड़के इश्क में 
न जाने क्या क्या वादे करते हैं 
उससे मेरा प्रेम तो यारो हिंदी जैसा है

~~अतुल फर्रुखाबादी~~••••
#WorldHindiDay