हर रोज़ धकेलता हूँ अपने जज़्बातों को कि कहीं दफ़्न हो जाए वो किसी कब्र में फिर रोज़ सुबह मिलने जाऊं उसे छूकर थोड़ा सा मुस्कुराऊँ एक किताब लिखूं उन जज़्बातों के नाम और फिर मिट्टी में उन्हें और धकेलता जाऊं ताकि बाहर ना आ पाएं वो मेरी आँखों से इन्हें जो दफ़्न किया है मैंने कहीं कमज़ोर ना करदे मुझे अपनी इन राखों से जो मिट्टी में घुल कर राख बन गए हैं जो पहले बिकते थे बहुत अब ख़ाक बन गए हैं क्या कहूँ जज़्बातों के बारे में मैं शायद बेआवाज़ हो गया हूँ हाँ ये सुकून देते थे मुझे मगर अब मैं शायद बेसाज़ हो गया हूँ चलो छोड़ो अब मुझे तो लगता है ये उस कब्र को खोद कर शायद फिर से बाहर आ जाएंगे रोऊंगा मैं या हंसूँगा ये मालूम नहीं मगर मैं इतना जानता हूँ कि ये मुझे एक न एक दिन फिर से कमज़ोर ज़रूर कर जाएंगे।