आते हैं धुर धाम से जो, लेकर संदेसा परमार्थ का।
वे घट में ही सब जानत हैं ये खेल बना सब स्वार्थ का।।
नहीं किसी के बंधन में बंधते देते हैं ज्ञान यथार्थ का।
अवतार धरें उपकारक बन है पाठ पढ़ा निस्वार्थ का।।
बढ़ते हैं अपने पथ पर ही ओर सदा लक्ष्य पर ध्यान धरें।
फिर उनकी उपमा का कोई किस जुबां से बयान करे।।