क्यों कहते हो यादों में तुम्हारा ख़्याल नहीं होता
हर चाहने वालों से प्यार नहीं होता
खो जाती है वफाई इस दस्तूर में
हर आशिक़ वफादार नहीं होता
कभी किसी ख़यालो में मै याद आना
तुम्हें अपनी बेवफ़ाई पर यूं अश्क बहाना
दूर नहीं होती तुम्हारी ये रुसवाईयां
यूं देख के मुझे उसकी नज़रों का झुकाना
जब तुम्हें मेरी वफ़ा पे ऐतबार हो
जब तुम्हें प्यार का अहसास हो
तुम भी जागो रात भर
तुम्हें भी मेरे दर्द का आभास हो
जहां मिल के तुमसे आबाद हुए थे हम
वहीं पर माफ़िक बूंद सी बर्बाद हुए हम
जाना वजह रही होगी जाने की
चले जाने के बाद भी मोहब्बत से न उबरे हम
देख के हमें तुम अश्क ना बहाया करो
यूं न मुंझ पे तुम अपना हक जताया करो
कुर्बान हो गई मोहब्बत हमारी मजहब के नाम पे
तुम ख़ुद को"अभिषेक" की मोहब्बत ना बताया करो
✍️ Abhishek Yadav
Allahabad (Prayagraj) UP
instagram:- @abhisekyadav_
