मै

शहर की चिल्लपों

कहर बरसाते

प्रदुषण से

डिजिटल मिडिया के

शिकंजे से छूट

एक निर्जन से

बागीचे में जा ठहरा!

क्या देखता हूँ मैं वहां...

पके आमों को

बड़ी निश्चिंतता से

गिलहरी खा रही है

तोता खा रहा है!

अधखायें आम पेड़ो पे

किसी नवविवाहित के

नव श्रृंगार की तरह दमक रहे हैं!

अनेको तरह की चिड़िया- पक्षी

खुशी में चहचहा रहे है!

एक गाय का झुण्ड

बागीचे के जमीन पे उगे

हरी हरी दूब चर रहे हैं!

छोटे - छोटे ब्याये बछड़े

उछल कूद

धमाचौकड़ी मचा रहे हैं!

मंद मंद शीतल हवा चल रही है!

यही कोई ५:३० शाम का समय है

गोधूलि की बेला में

प्रकृति सर्वोच्च श्रृंगार में नहा रही है!

मै जो हैक्ड कर लिया गया हूँ

निर्दोष ही बंदी बना लिया गया हूँ

एक डिजिटल कारावास का

जहां मेरी भावनाएं

जहां मेरी शांति

मेरा हंसना रोना

सब कुछ नियंत्रित हो रहा!

अनियंत्रित सुचना के काले बाढ़ में!

मै विक्षिप्तता के नये उदाहरण गढ़ रहा था!

कि इस बागीचे में पहुंचा;

प्रकृति शांति से

निर्मल मन से

असिमित प्रेम से

कितना कुछ कर रही

कितनों को पाल रही

बिना किसी अपेक्षा के!

इस प्रक्रिया में स्वयं कितना आकर्षित लग रही!

निर्दोष शांति

समय थम सा गया मेरा!

मै स्तब्ध खड़ा रह गया वहां बागीचे में

सोचा! इससे सुंदर भी कुछ हो सकता है क्या?

क्या! कुछ इस अनुभव से दैवीय हो सकता है?

मै कहां खोया हूँ!

मै कहां #कैद हूँ!