ऐसा अवसर

जब सिराज,

जसप्रीत के

रोहित,

हार्दिक के

पूरक बन रहे थे

सूर्य अलग चमके;

अक्षर का कंट्रीब्यूशन

कुलदीप की मेहनत

ऋषभ का आज!

सिद्धू पाजी की कमेंट्री

इरफान भाई के आंसू

हार्दिक का सहज जवाब!

कोहली का विराट प्रदर्शन!

आज तकनीकी युग में

जब सांसे तक कब्जे में है

स्वतंत्र होने के अनुभव,

भारतीयता के जज्बे को

जिंदा कर देने वाला दिन!

बेशक हम ५० ओवरों का विश्वकप हारे

लेकिन आज का दिन

वो सब कुछ लौटा लाया है

वो सब कुछ सौंप दिया है!

कई चेहरों की हंसी है ये खुशी

जिन्हे कोई क्लासेन जैसा आकर

हार के मुहाने पे ला छोड़ता है

लेकिन कोई बुमराह आता है

नए इंद्रधनुष दे जाता है!

क्या खूब रहा आज का मैच

अविष्मरणीय

अकल्पनिय

अद्भुत!

अविष्मरणीय

अकल्पनिय

अद्भुत!!


सभी मित्रो को भारत के वर्ल्डकप टी २० फाइनल मैच को जीतने की बधाई!??????????