मुझे लगता है

मेरे श्रम से सब हो रहा है!

भविष्य का निर्माण

मैं अपने कर्मो से करूंगा,

सभी ने किया है

जो भी सफल हैं!

क्या आइंस्टीन

क्या टेस्ला

क्या एलान मस्क

क्या अंबानी

क्या अडानी

क्या बिरला क्या टाटा!

मैं भी इनके जैसे

कर्म की आंधी पैदा कर

अनंत निर्माण कर लूंगा;

फिर आप के वश में

आपकी श्वास भी नही

एक अधिक हृदय का स्पंदन नही

इस ब्रह्मांड के सापेक्ष

पृथ्वी जब एक कण मात्र

सोचो क्या है अस्तित्व तुम्हारा!

ऋतु चक्र का अपना मिजाज है

प्रकृति का अपनी बुद्धि मत्ता है;

तुम सेर भर अनाज

कुछ सौ ग्राम सब्जी दाल फली वाले,

जिसको प्रकृति के

निर्माण कौशल से प्राप्त किया तुमने

सूर्य से प्रकाशित होकर

जिसने तुम्हे पुष्ट किया;

क्या प्रकृति तुम्हारे रूप में

स्पंदित नही हो रही है?

क्या तुम इसके बुद्धिमत्ता से अलग हो!

सारे मीनार ढह गए इतिहास के

कुछ वर्षो की आयु के तुम

कुछ थोड़ा सा दृश्य जगत तुम्हारा;

कितने आए कितने गए

तुम हो एक, जिसे भविष्य की

योजनाएं बनाने से फुरसत नहीं है

तुम्हे स्थायित्व चाहिए!

यहां एक प्रचंड धारा जीवन की बह रही है

आठ अरब लोग धरती के

असंख्य वनस्पतियां और जीव

तुम्हारे सापेक्ष जीवन की यात्रा कर रहे हैं;

तुम परमात्मा के अंश हो

परमात्मा की योजना है सब

वो रचनाकार

जो तठस्थ होते हुए भी

प्रतीति में न आकार भी

क्या खूब विश्व को नचा रहा

क्या खूब विश्व को नचा रहा!!


#हरेकृष्ण