जानता हूँ

सागर मे एक कण रेत डाल रहा

कविताओं के माध्यम से

ज्ञान के; ज्ञान के

कोई अस्तित्व नही मेरा

अतिअल्प योग्यता से

अतिमहान समीकरण हल करने चला हूँ

हाँ मै जीवन समझने चला हूँ! 

मै अज्ञान की पराकाष्ठा

थोड़े मे तृप्त होने वाला

कोई गुण विशेष नही 

किन्तु समेटना आकाश चाहता हूँ

हाँ मै जीवन समझने चला हूँ

ये ठीक से समझता कि 

कईयो के ठहाकेदार हँसी का पात्र हूँ मै

इतने पे भी विवश होकर 

स्व के महान दु:साहस से

स्वयं को ही मार्गदर्शन देने चला हूँ

हाँ मै जीवन समझने चला हूँ!