मैं अक्सर महसूस करता हूँ

एक दबाव,

इस समाज का

किसका?

समाज का !

कैसा समाज?

वो चार लोग जो मिलने आते है

चार बाते करते है...

चाय की चुस्कियों के साथ

बताना!

वो चार लोग कहाँ थे?

जब तुम लड़ रहे दे अपनी मानसिक जंग

जब माँ बीमार थी, छुपा नहीं पाँ रही थी अपना दर्द

जब तुम सोच रहे थे अपने जीवन का अंत..

कहाँ थे वो चार लोग...

देखना,चार लोग तुमको बेवास ना कर दे

और छीन ले तुमको तुमसे

बना दे तुमको भी एक समाज

ताकी तुम दूसरो से

छीन सको उनके जीने का तरीक़ा

कसते रहो तंज किसी की नाकामियों पे

-अगम मिश्र