तुमको भूल जाने कि क़ीमत

क्या अश्रु से भर पाऊंगा

या दुःख के गहरे समंदर में

मै डूब कही मर जाऊंगा


काश कोई दिन ऐसा हो

सब याद तुम्हारी मिट जाये

मै सुबह उठु हलके मन से

और याद तुम्हारी ना आये


खोखले से हुवे जज्बातो का

क्यों भार सहन ना होता है

जब से गए इस जीवन से

पीड़ा का अंत ना होता है


मेरी कविताएँ खोजे तुमको

सपनो की परी मेरी कहाँ गयी

जो हर कविता में बसती थी

क्यों तुझको बेबस छोड़ गई

- अगम मिश्र