मैं तुमसे दुनिया के उस छोर पर मिलूँगा

जहाँ प्रेम में छल-कपट नहीं होगी

जहाँ प्रेम निश्छल होगा,

दिखावे का ग़ुलाम नहीं

एक ऐसा आकाश होगा जो आज़ाद होगा

ज़मीन में सिर्फ़ प्रेम के पुष्प खिलेगे

पंछी सिर्फ़ गाएगे प्रेमगीत

जहाँ सावन लेकर आएगा प्रेम की बारिश

अभी मैं इस छोर पर खड़ा हूँ

अपने ही विचारों में जकड़ा हुँवा

मैं खो चूका हूँ अपने प्रेम को पाकर

पर फिर भी आश की डोर पकड़ कर

मैं आ रहा हूँ दूसरे छोर की ओर

जहाँ तुम मेरा इंतज़ार कर रहे हो

-अगम मिश्र