इस रात का ढलना बाक़ी है

एक सूरज उगना बाक़ी है..

टिमटिमातें तारो का

अभी सुबह से मिलना बाक़ी है...

बदल गए है सब किरदार

फिर भी ये कहानी बाक़ी है...

अभी कुछ सपनों को दफ़नाया

कुछ सपनों का मरना बाक़ी है..

तेरे जानें का मातम पसरा

मेरे दिल का मरना बाक़ी है..

मेरा टूट बिखरना बाक़ी है

मेरा फिर से सभलना बाक़ी है

तेरे संग निभाये किरदारों को

मेरे दिल से उतरना बाक़ी है

  1. अगम मिश्र