क्या हूँ मै
समय ही तो हूँ
कभी राम की जीत
कभी रावण सा विफल हूँ
मै अमृत की खोज में मिला हलाहल हूँ
अमृत होता तो देवताओ का होता
मै तो शिव का नीला कंठ का एक अंश हूँ
कभी दुर्गा माँ की भक्ति,
कभी काली माँ के गले का नर-मुंड हूँ
अहंकार हूँ दानवो का
कभी देवताओ के जीत सा प्रचंड हूँ
कभी अर्जुन के मन में आए अनगिनत प्रश्न
कभी कृष्ण का गीता ज्ञान हूँ
कभी सीता माँ सा पवित्र
कभी द्रौपती के चीरहरण का प्रमाण हूँ
मै भीम का बदला
राम का बनबास हूँ
कैकई की ममता का लोभ
सकुनी के कपट का विशतार हूँ

