प्रियतम,
अबकी बार मिलना
तो अंत तक साथ चलना
दुनियाँ की मत सुनना
हाथ थामना,
तो साँसो की आखरी डोर तक
मझधार में अकेला मत छोड़ना
इस बार पूरा मिलना मुझको
अधूरा प्यार दुःख देता है
तक़दीर बनकर कर आना मेरी
हरा भरा कर जाना ये बंजर जीवन
मै इंतज़ार करुँगा तुम्हारा
अबकी बार मिलना
तो अंत तक साथ चलना

