दूर एक नारंगी आसमान

कुछ टिमटिमाते तारे

एक कल कल बहता झरना

लाल उगता सूरज

एक घना जंगल

शायद ये सब मेरी कल्पना है

एक खूबसूरत सी कल्पना

तुमको पाना भी अब एक कल्पना है

जिन्दा रहने के लिए जरुरी कल्पना

इंसान शायद छोड़ दे पर ये कल्पना इंसान को नहीं छोड़ती

-अगम मिश्र