नाच नचाये इश्क़ मुसाफिर
दर दर ये भटकाए
लैला के चक्कर में मझनू
कितने पत्तर खाये
समझदारी की बातें
क्यों राँझा को समझाए
जब इश्क़ नचाये अपने धुन पर
सोहनी चेनाब पार कर जाये
साहिबान ही जब तीर तोड़ दे
मिर्ज़ा कैसे उसे बचाये
दुनियादारी की रश्मो में
सबने जान गवाए
अगम मिश्र

