अंत लाता है बदलाव
मानसिकता में
रिश्तो में
परिस्थितयों में
सपनो में
और तोड़ जाता है कई ख़्वाब
जो आपने संग देखे
प्यार का वो अहसास
जो जीने का आधार था
पर डरना मत
जीवन का एक नियम है
अंत से होती है नयी शुरुवात
खुद को तलाशने की
ये जो अकेलापन है
जो आज चुभ रहा है
एक दिन तलाश लेगा मकसद
तुमको किसी से मिलाने का
जो दे सकेगा अनन्तहीन प्यार
जिसके तुम लायक हो
- अगम मिश्र

