चलो हम हार गए तुमसे मगर वो काम न करना टूटा हूँ खुद से हीं लेकिन हमें बदनाम न करना।। सुनाई मेरी बातों को तुम बस आम न करना फरिश्तों को सुनाकर तू हमें बदनाम न करना।। मुझे तकलीफ हो ऐसी वो बस काम न करना चाहत जो भी थी मेरी हमें बदनाम न करना।। प्यार तुमसे ही था हमको कोई इल्जाम न देना गुजारिश है हमें तुमसे हमें बदनाम न करना ।। सच्चा प्रीत तुमसे था तुम्हीं से ख्याब था मेरा छोड़ के मेरे संगत को हमें बदनाम न करना।। जख्म ऐसे बहुत तेरे तुम कत्लेआम न करना वफ़ा के सिलसिले तुमसे हमें बदनाम न करना।। सफर दो पल का साथी मैं कोई एहसान न करना मेरे किस्से सुनाकर तुम हमें बदनाम न करना।।