तेरी जय जयकार हो मां
तुम सबकी पालनहार हो मां
तेरी जय जयकार हो मां
हर विपदा से हमें बचाती
जीवन में है खुशियां लाती
सबका करती बेड़ा पार हो मां
तेरी जय जयकार हो मां
तुम सबकी पालनहार हो मां।।
मन में ज्ञान की ज्योति जगाती
अंधकार को दूर भगाती
करती सबका उद्धार हो मां
तेरी जय जयकार हो मां
तुम सबकी पालनहार हो मां।।
बुरे विचारों से करे किनारे
दानव दैत्य सभी को मारे
पापी दुष्ट दुराचारी जो
करती सबका संहार हो मां
तेरी जय जयकार हो मां
तुम सबकी पालनहार हो मां।।
अभिषेक विश्वकर्मा
हरदोई, उत्तर प्रदेश

