।। शिक्षक दिवस ।।
हे गुरुवर !!
हमको ऐसी शिक्षा देना मन में जागें नेक विचार
दूर भगाना अंधकार को ये करना हम पे उपकार
आचरण में हो शुद्धता ,ज्ञान के प्रति जागे विश्वास
सब अज्ञानता दूर हो जाए मन में जागे दिव्य प्रकाश
हमको ऐसी राह दिखाना पहुंचाए जो मंज़िल को
भंवर बीच में डोले नाव ,उसे लगाना साहिल को
आपकी शरण में आए हैं ,ज्ञान प्रकाश जगाने को
गुरुवर हमको राह बताना ,जीवन शिक्षा पाने को
यदि गुरुवर मिल जाएं सबको ,शूल राह के फूल बने
संघर्षों के मैदानों में ,तिलक राह की धूल बने
