आज
एक फूल देखा
बेहद खूबसूरत!
बिलकुल आपके जैसा...
यूं तो मैं वो फूल रोज़ ही देखता था
लेकिन आज कुछ खास बात थी
क्योंकि आज जुड़ी उसके साथ
आपकी याद थी...
जैसे जैसे सूरज अपने शयन की ओर बढ़ रहा था
उसकी लालिमा से मानो...
उन फूलों में एक अलग ही निखार सा आ गया हो...
ऐसा लग रहा जैसे सूरज बादलों पर सवार होकर
जाते जाते अपना सारा तेज और ऊर्जा
इन फूलों को देकर विदा ले रहा है...!!
✍️अभिषेक विश्वकर्मा
