पहली बार ही देखा उसको
वो भी एक तस्वीर में,
दिल ने कहा कि बस!
इससे खूबसूरत
इस दुनियां में कुछ और नहीं…!
उसकी वो सादगी,
आंखों में वो भोलापन,
होंठों की वो हंसी,
वो चहरे की मासूमियत…
और भला क्या चाहिए
मुझे जैसे अल्हड़ को
इश्क़ करने के लिए…
अब तो उसकी
तस्वीर देखने से भी डरता हूं
कही मेरी नहीं नज़र ना लग जाए उसको
जहां भी हो ऐसे ही खुश रहे वो
ईश्वर सारी बुरी नजरों से बचाए उसको…
~ अभिषेक विश्वकर्मा
