मेरी प्यारी गुड़िया 

मेरी बिटिया रानी

तुझ से ही तो है ये

मेरी जिंदगानी

मेरी प्यारी गुड़िया मेरी बिटिया रानी।।


जब तू आई घर पे 

थी रौनक संग लाई

तुझ से ही थी बरकत 

मेरे घर में आई

तुझ पे ही मैं लुटा दूं

ये सारी जिंदगानी

मेरी प्यारी गुड़िया मेरी बिटिया रानी।।


नन्हें नन्हें पांव कब 

बड़े हो गए

चलते चलते हाथों से 

खड़े हो गए

इतनी जल्दी हो गई 

बिटिया सयानी

मेरी प्यारी गुड़िया मेरी बिटिया रानी।।

मेरी प्यारी गुड़िया मेरी बिटिया रानी।।



अभिषेक विश्वकर्मा

हरदोई, उत्तर प्रदेश