खेल ,कभी तुमने खेला है

कभी.... औरों ने खेला है


उम्मीद सिर्फ़ उम्मीद नहीं

दुखों..... का...... मेला है


वक्त वक्त... .झेलते रहे हैं

ये....ज़ख्मों.. का खेला है


ये ख़्वाब कुछ और नहीं

बस यादों का झमेला है


उसका.. गुरु तो कोई नहीं

पर वो.. .सभी का चेला है


पूरा..... कारवां है साथ में

फिर भी... वो अकेला.. है


हाथ वही... बढ़ाएगा आगे

जिसने... तुम्हें... धकेला है


जिसके अंदर हिम्मत होती

चलता...... वही अकेला है



अभिषेक विश्वकर्मा

हरदोई, उत्तर प्रदेश