जो आया है वो जायेगा
कोई शेष नहीं रह जाएगा
सबको हंसाता है जो अब तक
वो एक दिन सबको रुलाएगा

जीवन का कुछ पता नहीं
कब आना कब जाना है
पर ये तो निश्चित होता है
जो आया है जाना है

जीवन में कुछ शेष नहीं
बस प्यार मोहब्बत बाकी है
हंसते खेलते जियो ज़िंदगी
यही तो अपना साथी है

चार दिनों का जीवन ये
जी लो इनको हंसकर सब
सांसों की ये माला तो
टूट जाए ना जाने कब...


©️अभिषेक विश्वकर्मा
   हरदोई, उत्तर प्रदेश