तुम किसी फूल सी लगती हो
एक फूल मैं लेके आया हूं।
तुमको आज रिझाने को
कुछ गीत चुरा के लाया हूं।
लेकिन प्रेम की भाषा का
यहां कोई शब्द नहीं होता..!
करे प्रेम को परिभाषित ऐसा
कोई संगीत नहीं होता..!
आंखों की चमक, अधरों की हँसी
यहां सबकुछ बयां कर देती है!
तेरी ही बस एक हँसी
मेरे सारे गम हर लेती है!
तेरी इन झुकती पलकों पर, सौ बार न्यौछावर हो जाऊं
मैं बस तेरा, और तेरा ही, बस तेरा ही हो जाऊं..।।
~अभिषेक विश्वकर्मा ✍️
