मै जैसा था वैसा ही रह गया.....

मेरे पास जो भी आया

सब बदल गया

ना जाने क्यूं ........

मै जैसा था वैसा ही रह गया

मेरी ख्वाहिशें मेरी मंजिलें

सब बदलती गईं

समय के साथ मेरी मुश्किलें

और बढ़ती गईं

मेरे रास्ते मेरे वास्ते बदलते तो रहे!

ना जाने क्यूं .....

मै जैसा था वैसा ही रह गया ।

ना जाने कितने आए अबतक

ना जाने कितने और......

कोई ठहरता भी तो कैसे

बिना दरवाजों का मेरा घर

जो भी आया ,जो भी पाया लेकर चला गया।

ना जाने क्यूं......

मैं जैसा था वैसा ही रह गया।

                     - अभिषेक मिश्रा.......