[पत्रकारिता]

पत्रकारों की पत्रकारिता

आश्रय है समाज के विचारको का

क्षुब्ध समाज के बोधक और

विचारो की सारग्रहिता का।

 

शब्दों की और व्याख्या की, आज़ादी की विवेचना

अक्सर राहो को कंटक कर देती है

या तो कुछ को देती है आश्रय

या फिर आश्रय छीन लेती है।

 

पुनरुत्थान इस समाज का

जो आडम्बरो की बेड़ियों में है

उन बेड़ियों को तोड़ने की विचारधारा

अक्सर शब्दों के जाल से मलीन है।

 

देश के भविष्य का जो सूरज

तकता हर दिन एक राह है

विचारो की आधुनिक विवेचना

छीनते हर एक शब्द का भाव है।।