[आडंबर]
आडंबर है शब्दों का, या विचारो के वस्तुतिकरण का
वर्तमान में जो परिप्रेक्ष्य है, उसके प्रस्तुतीकरण का।
मिट्टी की सुगंध के परे, औसत दर्जे की लक्षिता
जिसकी मोहमाया के तले,आसक्तता की रचती विभीषिका।
किंचित शब्दों का विवरण, और चलायमान समय की गालिशीलता
हर पौरुष को अनुभव कराती, एक वैचारिक आसक्तता।
वैकल्पिक रचनात्मकता, और आंशिक मनुस्मृता
शब्दों के बोध से परे, विवेक की वीभत्सता ।।

