चलो एक ख्वाब बुनते हैं

जिसमें मैं

अपने परिंदों को शामिल करूंगा

और तुम अपना

आसमां सजाना

जहाँ पर मैं

गीतों के बोल लिखूंगा

और तुम एक नया

राग बनाना


जहाँ तुम कहानी के

किरदारों को गढ़ना

और मैं

नाटक के पात्रों को चुनूंगा

जहाँ तुम कागज की नाव पर चढ़ना

और मैं

बारिश का पानी बन जाऊंगा


जहाँ मैं तुम्हें

छूटे संबंधो की टीस बताऊंगा

वहीं तुम मुझे

टूटे रिश्तों की दास्तां सुना जाना

मैं कह जाऊंगा कुछ अधूरी बातें

कुछ बातें तुम खुद पूरी कर लेना