प्रिय मखन

आज महीनों बीत गया है।तुम्हारे घर की दरवाजे पर डाकिया नहीं आया होगा,न ही उसकी साइकिल की घण्टी ही कहि आस-पड़ोस में सुनाई दी होगी।लेकिन इस खत ने मजबूर कर दिया होगा। इस खत को ध्यान से पढ़ना, तुम्हारी अश्कों से भीगे नहीं। ये पहले से ही भीगी हुई है।

मखन पहले से ज्यादा तुम्हे देखने की तलब है। आज किसी के कंधों की जरूरत है,सर रखकर देखना चाहता हूं कि पहले जैसा फिर होता है कि नही।

ये हवा ज़हरीली हो चली है,दीवारों ने मुझे अलग कर रखा है। किसी को छू नही सकते ,बाहर निकल नही सकते, बीते दिन से ट्यूबलाइट के रोशनी में तप रहा हूं। ऐसा लग रहा जैसे कोई अपराध सूचक बन कर रह गया हूं।

सीने में एक अलग सी जलन है, ये किराये के हवा से कब तक जीवित रहूँगा। ये एकांत मुझे धीरे-धीरे मार देगा जैसे दीमक किसी किताब को,आज जरूरत है मुझे किसी पाठक की जो समय-समय पर किताब खोले और बचा ले दीमक से।

मैं फिर से देखाना चाहता हूं तुम्हारे चेहरे पर लज्जाशील भाव ,आंखों में तिरछी चितवन और ओंठों पर मधुर हास्य जो मेरी जिजीविषा के अवधि बढ़ा देता है।

मखन तुम्हरा क्षणिक आहट से हिर्दय प्रफुल्लित हो जाता है। तुम्हे व्हाट्सअप पर ऑनलाइन देखकर मेरे जीवन कि एक नई आशा देकर जाती है, मुझे मालूम है तुम अपनी दहलीज़ नही लाँघ सकती लेकिन सब कुछ बिखरा पड़ा है, आओ सम्भाल दो।

ये क्षणभंगुर नहीं है, आजीवन भाव है, मखन तलाश कभी खत्म नहीं होती वक़्त खत्म हो जाता है और मेरे पास वक़्त कम है, मेरा तलाश तुम ही हो।

कभी-कभी सपना देख कर मैं भयभीत हो जाता हूं, की एल्बम से तस्वीर निकाल के किसी दीवारों पर टांगी नज़र आती है।यह सपना सच हो इसे पहले दीवारों को तोड़ दो, मेरा तस्वीर टांगने से बचा लो।

हो सके तुम इसमें विफ़ल हो जाओ। लेकिन तस्वीर पड़ कभी दुख, कष्ट और वेदना के परत मत चढ़ने देना। कल तक जो तुम्हें मेरे आँखों मे तलाशते थे,आज तुम्हारे आँखों मे मुझे तलाशेंगे। अपने आँखों मे कभी आँसू मत आने देना मेरी तस्वीर धुंधुलि दिखेगी।

तुम्हरा

अभिषेक पाण्डेय