निकल पड़ो जीवन के पथ पर
सतरंगी किरणों के रथ पर
उठो छोड़ आलस को त्यागो
जीवन के लक्ष्य को पहचानों
उन्नत मस्तिष्क शुद्ध चेतना
कर्म पथ पर बढ़ते रहना
वीर तुम्हीं हो धीर तुम्हीं हो
दशरथ के शब्दभेदी तीर तुम्हीं हो
अनुभव बहुत मिलेंगे पथ पर
बढ़ते रहना हिम्मत रख कर
नव वर्ष नव अनुभव नव आयाम तुम्हारा है
प्रयास यत्न के रत्न से ये ब्रह्माण्ड तुम्हारा है
-©अभिषेक कौशल

