शर्म,

हया,

इज्जत,

पर्दाही,

सब औरत के ही गहने क्यों हैं?

पुरुष आज भी बेशर्मी का शान से चोला पहने क्यों है?


घर की शोभा औरत से है,

फिर उसे क्यों ये अधिकार न मिलते!

जो चाहे सो करे पुरुष पर,

महिलाओं के खवाब क्यों सिलते!


कैसी है ये अजब पहेली,

इस माया को जाने कौन!

कहने को हम प्रगतिवादी,

अंदर रूढ़ि ढोयें, मौन!